A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

ग्राम सुलगांव में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

आकर्षक झाकियों का कारवां निकला

बांगरदा(खरगोन) समीपी ग्राम सुलगाँव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एम.एच.पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा झाँकियाँ निकाली गई। ग्राम के वरिष्ठजनों द्वारा झंडा वंदन के पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ हिंदू,मुस्लिम,सिक्ख इसाई व अलग-अलग राज्यों की गणवेश में आए विद्यार्थियों के साथ चल समारोह की शुरुआत हुई। साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देने वाले छत्रपति शिवाजी के बलिदान की गाथा को प्रदर्शित करती हुई झाँकी ने लोगों को अपनी और आकर्षित किया। एक तरफ जहाँ भारत के शौर्य को दिखाती थल सेना अपने आर्मी टैंक व सैन्य शक्तियों के साथ आगे बढ़ रही थी वहीं दूसरी ओर देश के 28 राज्यों के साथ विकसित भारत के वैज्ञानिकों के सफल प्रयासों को बताती हुए मिसाइलें विश्वगुरु भारत की कहानी कह रही थी। इस चल समारोह में संस्था संरक्षक जाकिर हुसैन मलिक के साथ डायरेक्टर फेहमिदा मलिक, डॉ. विशाल रांडवा, शिवकुमार रांडवा, सचिव ताहेरा मलिक, प्राचार्य डॉ. अतुल भगत्या तम्बोली, समिति व स्टॉफ के सदस्य व गुंजली व सुलगाँव के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।सभी ग्रामवासियों द्वारा चल समारोह की सराहना के साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

Back to top button
error: Content is protected !!