
चिलचिलाती धूप से बचाव हेतु मानवीय पहल: गाजनगढ़ टोल प्लाज़ा पर रूह अफ़ज़ा व शीतल जल वितरण।

पाली: जिनके बिना सड़क अधूरी है, उनका ख्याल रखना ज़रूरी है इसी भावना के साथ भीषण गर्मी में जोधपुर–पाली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गाजनगढ़ टोल प्लाज़ा पर सीएसआर प्रबंधन द्वारा रूह अफ़ज़ा एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस पहल के तहत हाईवे पर कार्यरत श्रमिकों, टोल कर्मचारियों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। तेज धूप के बीच यह सेवा कार्यक्रम लोगों के लिए राहत और सुकून का कारण बना। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ ख़ान ने बताया इस दौरान बड़ी संख्या में सड़क उपयोगकर्ताओं ने शीतल पेय ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। संस्थान का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण और प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति—चाहे वह श्रमिक हो, कर्मचारी हो या यात्री—की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना भी हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के जनहितकारी कार्य ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने जल संरक्षण को राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए सभी से जल बचाने की अपील की। कार्यक्रम में जीयाराम नुसरत खान अर्जुन, ऋतिक सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दिनांक: 20/05/2026




