A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनगणना -2027के प्रथम चरण (स्व गणना को लेकर डी एम ने की वी सी के माध्यम से बैठक l

*जनगणना-2027 के प्रथम चरण (स्व गणना)को लेकर डीएम ने की वीसी के माध्यम से बैठक*

*सभी पदाधिकारी एवं कर्मीगण करें स्व गणना*

*जीविका डीपीएम को दिया गया टास्क: जीविका दीदी का स्वगणना कार्य पूर्ण कराएं*

*शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज जैसे बड़े विभाग के पदाधिकारी नियमित रूप से करें स्व गणना के प्रगति की समीक्षा*

गया, 20 अप्रैल 2026, ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा की गई एवं इसके अंतर्गत स्व गणना के कार्य को प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारी एवं कर्मिंगण को निर्देश दिया गया कि एक से दो दिनों में सभी पदाधिकारी जनगणना संबंधी स्व गणना के कार्य को पूर्ण करें एवं इससे संबंधित साक्ष्य स्वरूप फोटो जिला प्रशासन ग्रुप पर अपलोड करें। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपना स्व गणना का कार्य पूर्ण कर लिया है। उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारी गण के द्वारा भी स्व गणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपना एवं अपने अधीनस्थ कर्मियों का स्व गणना शीघ्र पूर्ण कर लें।
डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया कि जिले में जीविका दीदी से उनका स्वगणना का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराएं। वहीं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ सभी कर्मियों का स्व गणना कराना सुनिश्चित करें एवं इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों की बैठक कर उनके माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से स्व गणना करने का अनुरोध किया जाए।
नगर आयुक्त नगर निगम गया एवं सभी नगर पंचायत/ परिषदों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वार्ड पार्षद एवं निगम कर्मियों की बैठक कर स्व गणना संबंधी कार्य को पूर्ण करने सभी नागरिकों से इस कार्य हेतु अनुरोध किया जाए एवं लोगों को इस कार्य को करने के लिए जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि राज्य में स्वगणना का कार्य विगत 17 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है और यह 01 मई 2026 तक चलेगा।
जिलाधिकारी ने जिला वासियों से अपील की है कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!