
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 16 मार्च 2026
छत्तीसगढ ===-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार चैत्र वासंतीय नवरात्र नवरात्र 2026 के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस ट्रेन का मैहर रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिए जाने का फैसला किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग नवतनवा एक्सप्रेस ट्रेन का मैहर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव 18 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रभावशाली रहेगा। जानकारी अनुसार यह ट्रेन मैहर रेलवे-स्टेशन पर पांच मिनट के लिए ठरहेगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक- 18201 दुर्ग नवतनवा एक्सप्रेस 18 मार्च से 28 मार्च 2026 तक मैहर स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन मैहर स्टेशन पर सुबह 05:35 बजे पहुंचेगी और 05:40 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार से ट्रेन क्रमांक 18202- नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस 20 मार्च से 29 मार्च 2026 तक मैहर स्टेशन पर रात 01:55 बजे पहुंचेगी और रात मे 02:00 बजे रवाना होगी। नवरात्र के दौरान इस ट्रेन का ठहराव मैहर स्टेशन पर दिए जाने से श्रद्धालु भक्तजनों को मैहर पहुंच की यात्रा करने में आसानी हो सकती है।


