
चोटीला में भजन संध्या आज शीतला माता का मेला 10 मार्च को पाली में शीतला माता का मेला 11 को आदर्श नगर में होगा आयोजन तैयारियां पूर्ण।
पाली रोहट क्षेत्र में चोटिला पहाड़ी पर शीतला माता का मेला 10 मार्च 2026 मंगलवार को वआज शाम सोमवार को भजन संध्या का आयोजन होगा बाछोड़ा का भोग कल लगेगा आसपास के एक दर्जन गेरे आएगी ।यह जानकारी चोटीला ठाकुर साहब महान पराक्रम सिंह जी ने दी इधर पाली में शीतला सप्तमी को लेकर सोमवार को महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे का भोग लगाया गया। इस दौरान परिवार के खुशहाली की कामना की। इस बार कई महिलाएं 11 मार्च को भी शीतला माता का पूजन करेंगी।
शहर के आदर्श नगर में भी 11 मार्च की शाम को मेला भरेगा। जिसमें 30 से ज्यादा समाजों और सामाजिक संगठनों की गैरे आएंगी। जिन्हें नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर निगम प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।11 मार्च को भी होगा पूजन
शीतला सप्तमी के वार को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति को लेकर सोमवार को पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी और आदर्श नगर शीतला माता मंदिर में कई महिलाएं माता शीतला को ठंडे का भोग लगाती नजर आई। घरों में महिलाओं ने रविवार को माता को ठंडे का भोग लगाने के लिए प्रसाद तैयार किया।
अधिकतर महिलाएं 11 मार्च को शीतला माता का पूजन करेगी। मेला भी इस बार 11 मार्च को आदर्श नगर में भरेगा। जिसमें इस बार 30 से ज्यादा गेरे विभिन्न समाजों और संगठनों की हिस्सा लेगी। गैरों के प्रमुख को नगर निगम की ओर से गुड़ की भेली, ध्वज देकर सम्मानित किया जाएगा।








