जनपद पुलिस द्वारा बैंक चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
महराजगंज की जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की गहनता से जांच की गई। बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा एटीएम बूथों के आसपास भी सतर्कता बरती गई।
इस दौरान बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही बैंक में आने वाले ग्राहकों को भी जागरूक करते हुए बताया गया कि वे अपने एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी व अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की *धोखाधड़ी* की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस द्वारा बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई तथा आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जनपद पुलिस द्वारा यह भी अपील की गई कि बैंक से बड़ी धनराशि निकालने या जमा करने के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा आवश्यकता होने पर पुलिस की सहायता प्राप्त करें।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे चेकिंग एवं जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे बैंकिंग व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारु बनी रहे।
BIG BREAKING: रातों-रात PWD की जमीन पर कब्जा! मिर्जापुर में ‘मिट्टी माफिया’ का खेल,
11/04/2026
चोरों के हौसले बुलंद या प्रशाशन की नजरांदाजगी
11/04/2026
मथुरा में दर्दनाक हादसा:नांव पलटी 25 लोग लापता।
11/04/2026
भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रतापगढ़ में उस वक्त माहौल जोश और भावनाओं से भर गया, जब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंच से एक ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे सभागार को तालियों और ठहाकों से गूंजा दिया।
11/04/2026
महराजगंज में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 17.92 लाख मतदाता दर्ज
11/04/2026
एसपी महराजगंज ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
11/04/2026
आगरा नगर निगम मेयर श्रीमती हेमलता दिवाकर आगरा उत्तर प्रदेश
11/04/2026
एंडोस्कोपी से बच्चेदानी की जांच व ऑपरेशन की सुविधा शुरू
11/04/2026
धनबाद में कोयला चोरों का दुस्साहस, BCCL के दो जीएम पर हमला, अपहरण की कोशिश
11/04/2026
SIR : धनबाद में मतदाता सूची सुधार हेतु घर-घर सर्वे और मैपिंग कार्य जारी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!