A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमीनी विवाद को लेकर वज़ीरगंज थाना के दाखिग गाँव मे पिता पुत्र को गोली मार की गईं हत्या l

…………प्रेस विज्ञप्ति…….
आज दिनांक 17.05.2025 को वजीरगंज थाना को सूचना मिली कि ग्राम दखिनगांव में 01. अशोक सिंह, पे० सबित सिंह, 02. कुणाल सिंह, पे० अशोक सिंह, दोनों ग्राम दखिनगांव, थाना वजीरगंज, जिला गया जी कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

थानाध्यक्ष वजीरगंज के द्वारा उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल को संरक्षित किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया जी के द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया जी के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही FSL एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक, गया जी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संदर्भ में जानकारी एकत्रित की गई। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल गया भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है कि मृतक पिता-पुत्र थे और उनकी हत्या जमीनी विवाद के कारण उनके ही भाई द्वारा की गई है।

विशेष टीम इस मामले के सभी पहलुओं पर विस्तृत अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर लगातार छापामारी कर रही है। जल्द ही इस घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस संबंध में वजीरगंज थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!