A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जातिवाद को मिटाकर हिन्दुओं को एक जुट होना होगा – नीरज लोधी

आरएसएस के आह्वान पर बड़गांव में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

कटनी जिले के रीठी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बुधवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जातियों में बटें हिन्दुओं को एकजुट कर संगठित करना था। इस सम्मेलन में बड़गांव उपखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति का संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। आयोजन स्थल पर भारत माता की जयघोष और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। गौ पूजन, कन्या पूजन के साथ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जगदीश कुशवाहा,श्री मती उर्मिला लोधी, नीरज लोधी, उमाशंकर विश्वकर्मा द्वारा की गई। वहीं छात्रावास में निवासरत बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज लोधी ने हिंदू समाज की एकता, सामाजिक सद्भाव, पंच परिवर्तन, मातृशक्ति और पारिवारिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जातिवाद को मिटाकर हिन्दुओं को एकजुट होना होगा।हमारे मन से छुआछूत, ऊंच-नीच जैसी विसंगतियों को दूर करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नारी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!