
प्रेस विज्ञप्ति
गया जी, बिहार
आज दिनांक -17/03/2026 को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि वर्मा एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग गया जी की अध्यक्षता में जिला परिषद परिसर में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013) के अंतर्गत निजी कार्यालयों में गठित आंतरिक समिति के सदस्यों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला /प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना तथा संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देना था। जिसमें समिति के सदस्यों को उक्त अधिनियम से जुड़े विभिन्न पहलुओं—जैसे आंतरिक समिति एवं स्थानीय समिति का गठन, शिकायत प्रक्रिया, जांच की विधि एवं निवारण तंत्र—के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान अन्य विभागों के कर्मी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं सेविका भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम की जिला परियोजना प्रबंधक जयवंती सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक सुशांत आनंद, जेंडर स्पेशलिस्ट विशाल कुमार सहित सभी कर्मीगण उपस्थित थे। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में बीए एलएलबी की छात्रा साक्षी सिन्हा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं की
सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़






