
जूनियर हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल 11 नवंबर से होगा
अलीगढ़ । रामपुर में 11 से 16 नवंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर हॉकी ( बालक ) प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडलीय टीम हिस्सा लेगी । इसके लिए जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 नवंबर को ट्रायल होगा । क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्पोट्र्स स्टेडियम में 8 नवंबर को सुबह 11 बजे ट्रायल होगा । नौ नवंबर को मंडल स्तर पर ट्रायल होगा । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आयु से संबंधित समस्त मूल प्रमाण पत्र , आधार कार्ड चयन- ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए लाना अनिवार्य होगा ।






