
श्रवण साहू,कुरूद। ग्राम भुसरेंगा बाजार चौक रंगमंच के पास खड़खड़िया खेलाते जुआरी के विरुद्ध कुरूद पुलिस ने जुआरी के कब्जे से नगदी 10500 रूपये एवं खड़खड़िया खेलाने की सामग्री जप्त कर,धारा 06(क)जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
कुरूद पुलिस से मिलीं जानकारी के मुताबिक थाना कुरुद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुसरेंगा बाजार चौक रंगमंच के पासपास आम जगह पर फड़ में झंडा मुंडा विभिन्न चिन्हो, प्रतीकों तस्वीरों में लोगों से रूपये पैसे हारजीत का दांव लगाकर खड़खड़िया नामक जुआ सट्टा खेला रहा था। सूचना पर घेराबंदी कर मनहरण साहू पिता भूपत उम्र 52 वर्ष सा०कुरा थाना कुरुद को पकड़ा गया जो खड़खड़िया खेला रहा था बाकी खेलने वाले लोग पुलिस को आते देखकर भाग गए।
आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 10,500 रूपये एवं खडखड़िया खेलाने का सामग्री एक प्लास्टिक फ्लैक्स फड़ (बिसात), 06 नग चौकोर गोंटी जिसमें चौकोर नुमा ईट,पान, हुकुम, चिड़ी, झण्डा,मुंडा बना हुआ एवं एक नग टोकरी जप्त कर जुआरी के विरूद्ध थाना कुरुद में अप० क्र० 15/25 धारा 6 (क) छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना कुरुद से प्रआर. रामसेवक बम्बोड़े सहित कुरूद थाने की सराहनीय भूमिका रही।





