A2Z सभी खबर सभी जिले की

डोमेस्टिक LPG गैस की सुचारु आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर l

गया, 14 मार्च 2026, जिलाधिकारी, गया के निदेश पर Domestic LPG गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा एलपीजी गैस के ब्लैकमार्केटिंग नही हो इसका निगरानी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। लोग पैनिक बुकिंग न करें। उपभोक्ताओं के हित में एलपीजी घरेलू गैस के पारदर्शी एवं सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। अपर जिला दंडाधिकारियों एवं अन्य जिला-स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल-स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा एलपीजी गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहाँ नियमित तौर पर *निरीक्षण तथा छापामारी* की जा रही है। *उपभोक्ताओं तथा आम जनता से फीडबैक* भी लिया जा रहा है। *ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर कार्रवाई करने का निदेश* दिया गया है। किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी मार्केटिंग ऑफिसर सतत रूप से सक्रिय है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षकों एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। ये सभी नोडल पदाधिकारी उपभोक्ताओं/नियंत्रण कक्षों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निवारण कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित मामलों के अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर हेल्पलाईन/जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 0631 2222253 क्रियाशील है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी इस हेल्पलाईन नम्बर पर 07:00 बजे पूर्वाह्न से 10:00 बजे रात्रि तक दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं, शिकायतों एवं सुझावों को विहित प्रपत्र में पंजी में संधारित किया जा रहा है। इन पर विधिवत कार्रवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

*इसी कड़ी में आज अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री अनिल कुमार रमन द्वारा मानपुर स्थित नारायणी गैस एजेंसी का जांच किया गया। इस गैस एजेंसी में बैकलॉग 1282 पाया गया, जिसके विरुद्ध गोदान में मात्र 25 गैस शेष बचे हुए थे। बताया गया कि लोग पैनिक होकर अत्यधिक बुकिंग कर रहे हैं, जिसके कारण बैकलॉग बढ़ा हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी ने गैस एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि जिस ग्राहक का गैस का नंबर पहले दर्ज किया गया है, उसे पहले गैस उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान समय में ऑनलाइन बुकिंग में कठिनाई को देखते हुए मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था की गई है।*

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!