
भाजपा सुकेत मंडल महामंत्री राकेश वर्मा ने बताया की दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सातल खेड़ी के कार्यकर्त्ताओ ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवाकर आपस में बधाई दी। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर भाजपा सुकेत मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच शान्ती बाई, रामप्रसाद प्रजापति, जगदीश प्रजापति, पप्पुलाल, चेतन कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, विजय चारण, अक्षय अखंड, सुशील सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









