
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के बैनर तले
होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन
कार्यक्रम से पूर्व 501 महिलाओं ने निकाली
दिव्य कलश यात्रा

अलीगढ़। महानगर आईटीआई रोड स्थित
जुपिटर लॉज में शनिवार 31 मई से 6 जून
2025 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा
का शुभारंभ किया जा रहा है। कथा से पूर्व
बैंड-बाजों के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली
गई जिसमें 501 महिलाओं ने कलश उठाए।
यहां पर महिलाओं के अलावा अनेक बच्चे भी
जनमानस में साक्षरता का प्रचार करते व सभी
के लिए साक्षरता का महत्व बताते नज़र आए।
वहीं कलश यात्रा शहर के बाजारों से होते हुए
वापस कथा स्थल तक पहुंची। कथा में आसपास
के अलावा दूर-दराज से पहुंची महिलाओं ने
कलश उठाए। वहीं श्रीराम कथा दिव्य ज्योति
जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित कराई
जा रही है। इसी कड़ी में जुपिटर लॉज में 31
मई से 6 जून तक विलक्षण श्रीराम कथा का
आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर
तीन बजे से सांय सात बजे तक रहेगा। इस
कथा में गुरुदेव आशुतोष जी महाराज की
शिष्या साध्वी विदुषी श्यामा भारती जी द्वारा
कथा का वाचन किया जायेगा साथ ही कथा से
एक दिवस पूर्व 30 मई को दिव्य ज्योति जागृति
संस्थान द्वारा भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह एवं डॉ. हर्षा
चौधरी आदि सम्मिलित हुए और हरी झंडी



