A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खरगोन न्यूज : – अनुपस्थित शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

मूल्यांकन कार्य में लापरवाही

अनुपस्थित शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

खरगोन 19 मार्च 2026। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित न होने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मूल्यांकन कार्य में रुचि न लेना गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है।

शासकीय देवी अहिल्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, खरगोन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। संबंधित शिक्षकों को 17 मार्च 2026 को कार्य पर उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे, लेकिन 19 मार्च 2026 तक इनके द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। इसी को लेकर मूल्यांकन केंद्राधिकारी की रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

निम्नलिखित शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं:
विनोद तरगावे (मा.वि. बांगरदा)
मंजु सोलंकी (मा.वि. सनावद)
इलाम डावर (मा.वि. भोगांवा सिपानी)
उस्तम भूगवाडे (मा.वि. काटकूट)
तृष्णा तोमर (मा.वि. सनावद)
निर्मल पटेल (मा.वि. सनावद)
अनीता ठाकुर (मा.वि. सनावद)
नरेन्द्र कनासे (मा.वि. जेठवाय)
दयाराम ठाकुर (मा.वि. बड़वाह)
शर्मिला खन्ना (मा.वि. सनावद)
कैलाश तोमर (मा.वि. बेड़ियां)
संग्राम सिंह गौड़ (मा.वि. भोगांवा सिपानी)
राजेश शर्मा (मा.वि. बेड़ि‍या)
सीमा भार्गव (मा.वि. बड़वाह)
रातमल ओसारी (मा.वि. बलवाड़ा)
जयपाल सिंह पंवार (मा.वि. बोधगांव)
राजेंद्र चौहान (मा.वि. सनावद)

नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यदि शिक्षकों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता या वे कार्य पर उपस्थित नहीं होते, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!