
लोगो से यातायात नियमों का पालन करने की अपील
धनबाद यातायात थाना में जयप्रकाश कुमार ने थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।वही नए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि वे सबसे पहले अपने वरीय अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेंगे और क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य करेंगे।वही उन्होंने आम लोगों से अपील की सभी दोपहिया वाहन चालक वाहन से जुड़ी आवश्यक कागजात लेकर चले और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगा कर चलने की अपील की।










