A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

धौला के ध्यानदास हनुमानजी का मेला भरा, जन्मोत्सव पर बाल प्रतियोगीता, विशेष झांकी, सामूहिक हनुमान चालीसा, रात्रि भजनों में गायक पंडित रामगोपाल गौतम ने दी बाला जी महाराज के मार्मिक भजनो की प्रस्तुति 

धौला के ध्यानदास हनुमानजी का मेला भरा, जन्मोत्सव पर बाल प्रतियोगीता, विशेष झांकी, सामूहिक हनुमान चालीसा, रात्रि भजनों में गायक पंडित रामगोपाल गौतम ने दी बाला जी महाराज के मार्मिक भजनो की प्रस्तुति

जयपुर।जमवारामगढ़ उपखण्ड के धौला कस्बे में नागवाणी धर्मशाला के पास स्थित प्राचीन श्री ध्यानदास हनुमानजी मंदिर में हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर बाल मेला आयोजित किया गया। समिति के पवन कुमार जांगिड़ ने बताया गुरुवार को एक दिवसीय इस बाल मेले में बाल प्रतियोगिता सहित खेल एवम् गतिविधियां आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र के बच्चों ने भाग लिया बालाजी मित्र मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका रही अंखड रामायण पाठ से शुरुआत कि गई पंडित राम गोपाल शर्मा के द्वारा वैदिक मन्त्र उच्चारण द्वारा बाला जी को चोला चढ़ाया गया। बालाजी दरबार मे आकर्षक श्रृंगार किया गया । सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ, राम ध्वनि के साथ रात्रि में कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गयी। धौला हनुमान मित्र मंडली द्वारा सभी व्यवस्थाएं मे सक्रिय सहयोग रहा। इस दौरान अर्जुनपुरा, धीरावास, केलाकाबास, बाड़ाडेहरा व आसपास के गाँवो सहित श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर सुख चैन की कामना की। वहीं रात्रि भजनों की प्रस्तुति में बालानी व राघवेंद्र सरकार को भजन गायक पंडित रामगोपाल गौतम, किशन सैनी, श्याम सुंदर कुमावत, हरफूल सांखला , रोहितास सामरिया आदि ने प्रस्तुति दी। पवन कुमार जांगिड़, हरि नारायण गुर्जर, महावीर शर्मा, संजय शर्मा, दीपक गुर्जर आदि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!