

बिजनौर के नजीबाबाद में श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों और भक्ति संगीत के बीच श्री खाटू श्याम भक्तों ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ पंडित मनोज ने पूजा-अर्चना के साथ रेलवे स्टेशन से किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शुभम चौधरी, महासचिव अंकित नामदेव और संरक्षक विवेक अग्रवाल नैनू के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पीतांबर ध्वज के साथ महिलाओं ने भी भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए श्री खाटू श्याम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में श्री खाटू श्याम का डोला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन चौराहे से शुरू होकर जगन्नाथ चौराहा, कल्लूगंज और चौक बाजार होते हुए टीला मंदिर क्षेत्र में पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान अंकित नामदेव, अर्पित वर्मा, राहुल वर्मा, आकाश चौधरी, राहुल कश्यप, तुषार अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, तनिष्क अग्रवाल, मनी अग्रवाल, बबली नामदेव, आस्था, मानसी, अल्पना गुप्ता और आदित्य वर्मा, अमित नामदेव सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।










