A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

नशा तस्करों की अब किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह

चौंकी देसूजोधा पुलिस ने 6 ग्राम 80 मी.ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मोटरसाइकिल सहित मां व बेटा को किया काबू

नशा तस्करों की अब किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 02 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चौंकी देसू जोधा पुलिस ने गांव देसूजोधा से 6 ग्राम 80 मि.ग्राम हेरोइन चिट्टा मोटरसाइकिल सहित आरोपी सरदुल सिंह पुत्र छोटा सिंह निवासी देसूजोधा व उसकी माँ को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी देसूजोधा स.उप नि. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह स्वयं अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए देसूजोधा से मागेआना रोड पर आने जाने व्हीकलो को चेक कर रहे थे । इसी दौरान एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर न. PB04P-4886 पर एक महिला व एक व्यक्ति आते दिखाई दिये जो पुलिस पार्टी को देखकर अपने मोटरसाईकिल को वापिस मोडने लगे तो उन्होने साथी कर्मचारीयों महिला सहित की सहायता से मोटरसाइकिल सहित दोनो को काबू करके तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा ) बरामद होने पर थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई । आरोपी सरदूल सिंह व उसकी मां को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!