A2Z सभी खबर सभी जिले की

पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर कल देर संध्या जिला पदाधिकारी गया द्वारा मेला क्षेत्र की बी बिभिन्न गलियों, सडको एवं घाटों का निरीक्षण किया l

गया, 08 अगस्त 2025, पितृपक्ष मेला की तैयारी को लेकर कल देर संध्या ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न गलियों, सड़को एवं घाटों का निरीक्षण किया। विदित हो कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से 21 सितंबर तक निर्धारित है।
चांद चौरा से पंचमहला जाने वाली रास्ता में नालियों के टूटे जाली को ठीक करवाने का निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में अर्धनिर्मित नाला को 20 अगस्त तक हर हाल में पूर्ण करवाने का निर्देश दिए हैं। डीएम ने नारागजी व्यक्त करते हुए नगर निगम के कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण पूछते हुए निश्चित रूप से मेला क्षेत्र के सभी नालियों के जाली को समुचित रूप से लगवाने को कहा है, नालियों के जाली के आसपास कोई गड्ढा नही हो इसे सुनिश्चित करवाये। पूरी तरह लेवलिंग रहे।
निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि नीचे लटके बिजली तारो को ऊँचाई में व्यवस्थित रूप से करवाये और बिजली करंट कही नही हो, इसके लिये बिजली खंभो को दाई- इलेक्ट्रिक पेंट सभी बिजली पोल को तेजी से करवाये। गलियों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को जांच करते हुए चालू करवाने को कहा है।
निरीक्षण में गलियों के बाहर आम रास्ता में निजी घरो का ईट- पत्थर माpलवा फैले देख नाराजगी वक़्त किया और संबंधित मकान मालिकों को नोटिस देने एवं फाइन वसूलने का निर्देश दिए हैं।
सूर्यकुंड निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया है कि सीढियो की साफ सफ़ाई करवाने का निर्देश दिया है ताकि यात्रियों को घाट पर फिसलन नही हो सके। कुंड के पानी निकासी एवं सफाई पर विशेष बल देते हुए निरंतर सफाई व्यवस्था रखने का निर्देश दिए हैं।
देवघाट निरीक्षण के दौरान टूटे टाइल्स को तेजी से मरामती करवाने को कहा है। घाटों पर बंद पड़े स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट को चालू करवाने को कहा है। गयाजी डैम से सिक्स लेन पूल तक बने घाटो पर जगह जगह टॉयलेट/ स्नानागार एवं चेंजिंग रूम पर्याप्त संख्या में लगवाने के निर्देश दिए हैं। घाटो पर पेयजल की पूरी व्यवस्था दुरुस्त करवाने को कहा है।
डीएम ने कहा कि नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग की पुख्ता व्यवस्था रखे एवं बैरिकेडिंग पर लाल कपड़ा एवं गहरा पानी है, से संबंधित फ्लेक्स प्रदर्शित करवाये।
विष्णुपथ से सिक्स लेन पूल निकलने वाले रास्ता पर सड़क निर्माण( ब्लैक टॉप) करवाने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया है।
निरीक्षण में शमशान घाट के बाद मनसरवा नाला का पानी डाइवर्ट हो रहा है, उस स्थान पर लोहे की बैरिकेटिंग करवाने को कहा है।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि घाटो पर जो भी शेष काम बाकी है उसको पूर्ण करवाते हुए 20 आगत तक हर हाल में पितृपक्ष मेला के तर्ज पर रेडी रखे।
निरीक्षण में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पुरोहित गण एवं समाज सेवी गण मौजूद थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!