A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रो का वर्ष 2011की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र 1का प्रकाशन की शंसोधित आजसभी विनिर्डिंष्टस्थलों पर विधिवत कर दिया गया l

(जिला पंचायत राज कार्यालय, गया)
’’प्रेस विज्ञप्ति’’
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना तथा संयुक्त निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना द्वारा पंचायत आम निर्वाचन, 2026 संपन्न कराये जाने हेतु गया जिला अंतर्गत गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों मे वर्ष 2011 की जनगणना के प्रासंगिक आँकड़ों को प्रविष्टि करते हुए ग्राम पंचायत सदस्य/मुखिया/पंचायत समिति सदस्य/जिला परिषद् सदस्य/ग्राम कचहरी के पंच/सरपंच के लिए गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र 1 का प्रकाशन आज दिनांक 04.05.2026 को सभी विर्निदिष्ट स्थलों पर विधिवत् कर दिया गया है।
आयोग द्वारा प्रपत्र 1 के प्रकाशन की संशोधित समय सारणी निर्धारित किया गया है, जो निम्नवत हैः-
(क) वर्ष 2011 की जनगणना के आलोक में प्रपत्र-1
का प्रारूप प्रकाशन – 04.05.2026
(ख) आपत्तियाँ दाखिल किये जाने की अवधि – 04.05.2026 से 18.05.2026 तक
(ग) आपत्तियों का निष्पादन – 04.05.2026 से 22.05.2026 तक
(घ) अपील वादों का निष्पादन – 11.05.2026 से 29.05.2026 तक
(ड़) प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन – 05.06.2026
(च) प्रपत्र-1 के आँकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन – 09.06.2026
प्रपत्र-1 की तैयारी का मूल उदेश्य त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी के सभी पदों पर आरक्षण का निर्धारण किया जाना है। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या के आँकड़ों के संबंध में दावा-आपत्तियाँ प्राधिकृत पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किये जायेंगे, जिसका विवरण निम्नवत हैः-

क्र॰सं॰ पद का नाम दावा आपत्ति हेतु प्राधिकृत पदाधिकारी दावा आपत्ति हेतु संबंधित कार्यालय अपील के लिए प्राधिकृत पदाधिकारी अपील दाखिल करने हेतु चिन्हित स्थल
1 ग्राम पंचायत सदस्य/ग्राम कचहरी पंच संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ
2 ग्राम पंचायत मुखिया/ग्राम कचहरी सरपंच संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ
3 पंचायत समिति सदस्य संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ
4 जिला परिषद् संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ

प्रपत्र-1 के प्रारूप प्रकाशन का स्थल
1. जिला समाहरणालय का सूचना पट्ट।
2. जिला पंचायत कार्यालय का सूचना पट्ट।
3. अनुमंडल कार्यालय का सूचना पट्ट।
4. प्रखंड कार्यालय का सूचना पट्ट।
5. पंचायत कार्यालय का सूचना पट्ट।
6. गया जिला का वेबसाईट Gaya.nic.in
7. राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना का वेबसाईट sec.bihar.gov.in

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

 

Back to top button
error: Content is protected !!