A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

फिरोजाबाद

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में जेयपुरिया स्कूल के पास अदमपुर के सामने हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची मक्खनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में भिजवा दिया। मृतक की पहचान ब्रहमदेव (50) पुत्र गोपी सिंह, निवासी मइयामई, थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई। ब्रहमदेव वर्तमान ग्राम प्रधान के पिता थे।हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!