A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़झारखंडताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

बड़ी खबर: शराबबंदी वाले गुजरात में कानून की धज्जियां — 38 लड़कियों समेत 81 अमीरज़ादे नशे की महफ़िल में पकड़े गए

BMW-Audi समेत 20 लग्ज़री गाड़ियां जब्त, करीब 3 करोड़ का सामान बरामद

🚨🚨 बड़ी खबर: शराबबंदी वाले गुजरात में कानून की धज्जियां — 38 लड़कियों समेत 81 अमीरज़ादे नशे की महफ़िल में पकड़े गए, BMW-Audi समेत 20 लग्ज़री गाड़ियां जब्त, करीब 3 करोड़ का सामान बरामद 🚨🚨

गुजरात। शराबबंदी लागू होने के बावजूद गुजरात में एक बार फिर कानून को खुलेआम चुनौती देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहमदाबाद ग्रामीण के साणंद क्षेत्र स्थित निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम में उद्योगपति आदर्श अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह के नाम पर हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी आयोजित की गई थी। देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब छापा मारा तो मौके पर मौजूद नज़ारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। यहां 38 लड़कियों सहित कुल 81 अमीरज़ादे शराब, हुक्का और नशे की महफ़िल में झूमते हुए पकड़े गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब, हुक्का और नशे से जुड़ा सामान बरामद किया, वहीं पार्टी में आए लोगों की BMW, Audi सहित 20 से ज्यादा लग्ज़री कारें भी जब्त की गईं। पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 2.91 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। शराबबंदी वाले राज्य में इस तरह की दिल्ली-गुरुग्राम स्टाइल पार्टी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पकड़े गए लोगों को बस में भरकर थाने ले जाया जा रहा है। मामले ने राज्य में शराबबंदी के सख्त दावों पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब गुजरात में कैसे लाई गई, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसमें किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है।

यह हाई-प्रोफाइल रेड न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए चेतावनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि रसूख और पैसे के दम पर कुछ लोग कानून को खिलौना समझने लगे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

#BadiNews #ViralVideo #Gujarat

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | ब्यूरो चीफ – Hulchal India News, सहारनपुर
📞 खबर, विज्ञापन और सूचना हेतु संपर्क: 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!