आज दिनांक 10.12.2025 को NH-44 स्थित झाँसी–ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड एवं झाँसी विगाखेत टोलवे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से क्यूब रूट्स फाउंडेशन के अंतर्गत सीएसआर छात्रवृत्ति वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हमारे माननीय मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक श्री अभिषेक लोढ़वाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्यूब हाईवे रीजनल हेड श्रीधर नारायण, रामवीर सिंह (सीओ सदर, झाँसी), तुलसीराम पांडे (SHO बबीना), रामावतार सिंह (BDO बबीना) एवं महेश उदगे (RE, NHAI) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन के तहत सरकारी स्कूलों के लगभग 33 आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु प्रतिभाशाली छात्र–छात्राओं को योग्यता प्रमाणपत्र तथा प्रत्येक को ₹10,000/- के डिमांड ड्राफ्ट उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रदान किए गए। समाज कल्याण के प्रति क्यूब रूट्स फाउंडेशन की यह पहल पिछले छह वर्षों से निरंतर योग्य छात्र–छात्राओं के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है। छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ-साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम प्रदीप कुमार (परियोजना प्रमुख) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया तथा आशीष चौधरी (सीएसआर उप-प्रबंधक, क्यूब रूट्स फाउंडेशन) मौजुद रहे। । कार्यक्रम को भव्य रूप देने में टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कौशिक, प्लाजा मैनेजर आकाश शर्मा, उप प्रबंधक (टेक्निकल) कृष्णा कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, रणविजय सिंह, माधव दीक्षित, अरुण कुमार राणा, हर्षित गुप्ता, जितेन्द्र यादव, अंकित कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर अभिषेक यादव, दिलीप कुमार, बुद्धिमान, निकाश, कृष्णा गोसाई, अनूप कुमार, अतुल कुमार, संदीप कुमार, आतश मौर्य, आकाश पंचोली एवं समस्त टोल स्टाफ की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
चाहे हमारी जान चली जाए,लेकिन jsw स्टील प्रोजेक्ट के लिए ज़मीन नहीं देंगे ,
14/03/2026
राजस्व विभाग द्वारा गैस एजेंसीयो का किया गया निरीक्षण|
14/03/2026
धनबाद यातायात थाना के नए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने किया पदभार ग्रहण
14/03/2026
दो टूक : रामनवमी में डीजे पर रोक स्वीकार नहीं, हर हाल में बजेगा डीजे : सांसद दुल्लू महतो
14/03/2026
सिंह मेंशन में डिनर डिप्लोमेसी: 45 पार्षदों का जमावड़ा, डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी
14/03/2026
धनबाद के बीसीसीएल कॉलोनी की गैराज में खड़ी कार में लगी आग
14/03/2026
सड़कों से हटेगा तारों का जाल, इंटरनेट और डिश टीवी के केबल अब अंडरग्राउंड बिछाए जाएंगे
14/03/2026
पाली में मोनिका सेन नई एसपी, सिरोही में पुष्पेंद्र सिंह को लगाया।
14/03/2026
18 मार्च को विधानसभा घेरेंगे पत्रकार, सुरक्षा कानून-पेंशन और स्वास्थ्य बीमा की मांग पर जेजेए (JJA) का बड़ा ऐलान।।
14/03/2026
अंबाला के बराड़ा के नज़दीक गांव सिंबला के पास से अंबाला की एसटीएफ टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्पेशल टास्क फोर्स ने लगभग दो किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी बराड़ा से अंबाला की तरफ आ रहे थे। आरोपियों को एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने एक बैग बरामद किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से करीब 2 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। एसटीएफ ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है। ये तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी गांव कंबासी का, दूसरा आरोपी अजमेर का और तीसरा आरोपी मेरठ का रहने वाला है। एसटीएफ का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से और क्यों लाए थे। इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वो किस घटना को अंजाम देने वाले थे। क्या उनका अन्य साथी भी है। इसके अलावा एसटीएफ उनके बैकग्राउंड के बारे में भी जानने में जुट गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!