A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

सिद्धार्थनगर के बांसी-बस्ती हाईवे पर हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में बस्ती हाईवे पर शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के लौहरौली चौराहे पर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 50 वर्षीय एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे अज्ञात बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इलाज के दौरान बैजू की मौत

ग्राम धौरहरा थाना शिवनगर दीदी निवासी बज्जू (50) पुत्र

अवधू अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से बांसी से बस्ती की तरफ आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक जो बभनान का निवासी बताया जा रहा है, दोनों से आपस में जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के ग्रामीणों द्वारा दोनों को तत्काल दवा इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बैजू (50) की मृत्यु हो गई। जबकि अज्ञात युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

लाश को पंचनामा करने पोस्टमार्टम भेजा

थाना प्रभारी शिवनगर डिडई शशांक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक की बाइक बरामद कर ली गई है। जिसके नंबर प्लेट से उसका पता मालूम किया जा रहा है। जबकि मृतक बैजू की लाश को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!