
।


। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड हैकाथॉन 2024 के आयोजन में शामिल हुए।मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड हैकाथॉन 2024 में हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहाँ से बुंदेलखंड की प्रतिभा पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। यह हैकाथॉन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के सपनों को उड़ान देने का मंच है।क्या आप जानते हैं कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बन गया है ? यह गर्व की बात है। और अब सागर जैसे शहरों की बारी है इस स्टार्टअप क्रांति में अपनी अमिट छाप छोड़ने की।मेरे युवा साथियों, आप सोच रहे होंगे क्या हम कर पाएंगे? मैं कहता हूँ -हम क्यों नहीं कर सकते! आपके पास वही प्रतिभा है, वही जुनून है जो दिल्ली या बेंगलुरु के युवाओं के पास है। बस जरूरत है अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने की । इस हैकाथॉन में आपके द्वारा विकसित समाधान न सिर्फ सागर या बुंदेलखंड के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गेम-चेंजर हो सकते हैं। याद रखिए, हर महान कंपनी की शुरुआत एक छोटे से विचार से हुई थी।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। स्टार्टअप हब के रूप हमारा लक्ष्य है सागर को एक प्रमुख में विकसित करना। जब भोपाल, इंदौर का युवा अपना नाम कर सकता है, तो सागर का युवा क्यों पीछे रहे?मैं विशेष रूप से हमारी बेटियों से कहना चाहता हूँ -आप अपने सपनों को पंख दें। कोई भी चुनौती अपने आप में बड़ी या छोटी नहीं होती, बस हमारा दृष्टिकोण उसे बड़ा या छोटा बनाता है।आज से, हम सब मिलकर एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। सागर से शुरू होकर, यह स्टार्टअप की लहर पूरे मध्यप्रदेश और भारत में फैलेगी।





