A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्लाकों में आयोजित की गई किसान संघों की बैठक

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से दिए गए निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में किसान संघ की पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई और उनसे खाद,उर्वरक वितरण,नरवाई प्रबंधन ,मिट्टी परीक्षण,नवीनतम कृषि यंत्रों की जानकारी,राजस्व विभाग से संबंधी कार्य ,कृषि विभाग ओर किसानों का वाट्स एप ग्रुप बनाकर आवश्यक जानकारियां दैनिक संबंधी जानकारी पर चर्चा की गई । बैठक में किसान संघ से प्राप्त सुझाव भी लिए गए जिनमें खाद का वितरण सभी सोसायटी के माध्यम से नकद में किया जाएसहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इसी परिपेक्ष्य में सागर में एसडीएम श्रीमती आदिती यादव तहसीलदार राहुल गौड़ के द्वारा किसान भाइयों की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई बैठक में खाद वितरण उर्वरक बी दुकानों का निरीक्षण हेतु चर्चा की गई। किसान संघ बीना में बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम श्री विजय डेहरिया के द्वारा भारतीय किसान मजदूर महासंघ और भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के सीताराम ठाकुर आदि उपस्थित रहे। किसान संघ के द्वारा डीएपी की समस्या, एनपीके से संबंधित चर्चा की गई, खाद, बीज, उर्वरक की दुकानों के निरीक्षण से संबंधित चर्चा की गई। इसी प्रकार खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया तहसीलदार राकेश अहिरवार द्वारा भी किसान संघों की बैठक आयोजित की गई और आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राहतगढ़ एसडीएम अशोक सेन के द्वारा भी बैठक आयोजित की गई। जैसीनगर एसडीएम रोहित वर्मा के द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें किसान संघ की वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। रहली में एसडीएम कुलदीप पाराशर तहसीलदार राजेश पांडे के द्वारा कार्यालय में किसान संघ के पदाधिकारी की बैठक आयोजित कर आवश्यक चर्चा की गई। इसी प्रकार एसडीएम देवरी ,माल्थोन ,शाहगढ़, बंडा,केसली मैं भी किसान संघ की पदाधिकारी एवं किसान भाइयों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और नरवाई ना जलाने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया ,जिससे भूमि की उर्वरता बढ़े और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!