
भाकियू टिकैत ने मासिक स्पेशल पंचायत में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दी चेतावनी
-मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
आंवला (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मासिक स्पेशल पंचायत तहसील मुख्यालय के सामने करते हुए सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित आंवला के उप जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने, कुछ शरारती तत्वों द्वारा तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जा करने, धार्मिक उन्माद भड़काने, गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलवाने, ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन न करने, विद्युत विभाग की लापरवाही पर नकेल डालने सहित खतौनी में किसानों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटि को तुरंत ठीक कराने की मांग प्रमुख है।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जरूरत पड़ी तो अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, जिला महासचिव चौधरी सत्येंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह तोमर, राजेश्वर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, प्रधान मुकेश प्रताप सिंह, रणधीर सिंह, तहसील अध्यक्ष सुनील यादव फरीदपुर, महाराज सिंह यादव आंवला, चौधरी सुधीर बालियान मीरगंज, फतेह चंद गंगवार नवाबगंज, सावित्री देवी आंवला तहसील अध्यक्ष महिला, मोहनलाल वर्मा, हीरालाल गंगवार, खेमकरण लाल, अब्दुल वाहिद, मंजू सिंह गंगवार, रतन लाल गंगवार, चौधरी हरपाल सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार शर्मा, नक्षत्र पाल, धनपाल, प्रमोद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने विचार रखे।









