नितिन नवीन के दही चूड़ा भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार, सांसद एवं मंत्री गण
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ !
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई प्रमुख नेता शामिल हुए। नवीन ने परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया।
इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित बिहार सरकार के अनेक मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजनीतिक दृष्टिकोण से दही चूड़ा के भोज पर सबकी निगाह थी। बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन लगातार सक्रिय भूमिका में दिख रहे हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा दही भोज का आयोजन कर उन्होंने अपनी पुरानी परंपरा के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। यही कारण है कि मुख्यमंत्री के अलावे सभी बड़े नेता इस भोज में शामिल हुए। श्री नवीन ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। श्री नवीन ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दही-चूड़ा भोज बिहार और पूर्वांचल की एक विशिष्ट परंपरा है, जो सादगी-समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है। भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मकर संक्रांति का यह पर्व हमें परिश्रम, सकारात्मकता और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एवं सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी, दिलीप जयसवाल, श्रेयशी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री नवीन ने न्यू पटना क्लब में भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
चाहे हमारी जान चली जाए,लेकिन jsw स्टील प्रोजेक्ट के लिए ज़मीन नहीं देंगे ,
14/03/2026
राजस्व विभाग द्वारा गैस एजेंसीयो का किया गया निरीक्षण|
14/03/2026
धनबाद यातायात थाना के नए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने किया पदभार ग्रहण
14/03/2026
दो टूक : रामनवमी में डीजे पर रोक स्वीकार नहीं, हर हाल में बजेगा डीजे : सांसद दुल्लू महतो
14/03/2026
सिंह मेंशन में डिनर डिप्लोमेसी: 45 पार्षदों का जमावड़ा, डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी
14/03/2026
धनबाद के बीसीसीएल कॉलोनी की गैराज में खड़ी कार में लगी आग
14/03/2026
सड़कों से हटेगा तारों का जाल, इंटरनेट और डिश टीवी के केबल अब अंडरग्राउंड बिछाए जाएंगे
14/03/2026
पाली में मोनिका सेन नई एसपी, सिरोही में पुष्पेंद्र सिंह को लगाया।
14/03/2026
18 मार्च को विधानसभा घेरेंगे पत्रकार, सुरक्षा कानून-पेंशन और स्वास्थ्य बीमा की मांग पर जेजेए (JJA) का बड़ा ऐलान।।
14/03/2026
अंबाला के बराड़ा के नज़दीक गांव सिंबला के पास से अंबाला की एसटीएफ टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्पेशल टास्क फोर्स ने लगभग दो किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी बराड़ा से अंबाला की तरफ आ रहे थे। आरोपियों को एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने एक बैग बरामद किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से करीब 2 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। एसटीएफ ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है। ये तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी गांव कंबासी का, दूसरा आरोपी अजमेर का और तीसरा आरोपी मेरठ का रहने वाला है। एसटीएफ का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से और क्यों लाए थे। इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वो किस घटना को अंजाम देने वाले थे। क्या उनका अन्य साथी भी है। इसके अलावा एसटीएफ उनके बैकग्राउंड के बारे में भी जानने में जुट गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!