A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगरा

भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञाप
आगरा। भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के पदाधिकारियों द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि एमएसपी पर फसलों की खरीद सुरक्षित की जाए। विशेष रूप से रवि सीजन की प्रमुख फसलें गेहूं और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई। हरियाणा में लागू नई खरीद प्रक्रियाओं जैसे बायोमेट्रिक सत्यापन, ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर प्लेट व फोटो अपलोड जैसी प्रक्रियाओं को जटिल बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई।
इसके अलावा आलू किसानों की समस्या उठाते हुए कहा गया कि आलू के गिरते दामों से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, इसलिए आलू किसानों के लिए राहत पैकेज घोषित किया जाए तथा उचित मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि कृषि क्षेत्र को व्यापार समझौतों से बाहर रखा जाए तथा विदेशी कृषि उत्पादों के आयात पर नियंत्रण रखा जाए, जिससे देश के किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।
किसान यूनियन ने यह भी मांग की कि किसान आंदोलनों के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए, जिससे किसानों का विश्वास बहाल हो सके।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति और कृषि व्यवस्था को सुधारने के लिए इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

Back to top button
error: Content is protected !!