
विजय कुमार बंसल/संदीप गुप्ता उत्तराखंड ब्यूरो
देहरादून।
भारतीय वैश्य महासंघ महानगर और जीएमएस मंडल की संयुक्त बैठक तृप्तम जीएमएस मॉल देहरादून में संपन्न हुई
जिसमें आगामी 5 जुलाई 2026 को होने वाले निशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन पर विचार विमर्श कर निम्न निर्णय लिए गए।
प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल एवं महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने संयुक्त रूप से बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष संस्था द्वारा नवा वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जो इस वर्ष निशुल्क रहेगा फार्म अथवा आवेदन भरने का कोई शुल्क नहीं होगा लेकिन जो अभ्यर्थी स्मारिका लेना चाहेगा उसका निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक होगा उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून वासियों को तो इसका लाभ मिलेगा ही लेकिन आसपास के क्षेत्रों विशेष रूप से जनपद सहारनपुर, थाना भवन, जलालाबाद, शामली बागपत हरिद्वार ऋषिकेश रुड़की आदि क्षेत्रों में भी इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस परिचय सम्मेलन का लाभ उठा सके।
प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल एवं जीएमएस मंडल के महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि इस वर्ष वैश्य समाज से जुड़े अभ्यर्थी तो आवेदन पत्र भरेंगे ही लेकिन अन्य जातियां के अभ्यर्थी भी अपना आवेदन भर इसका लाभ उठा सकेंगे इसके लिए निर्धारित नियम आदि पालन करना आवश्यक होगा।
कार्यक्रम स्थल पर जन्मपत्री मिलाने की व्यवस्था भी कंप्यूटर के माध्यम से और विद्वान आचार्य के माध्यम से की जाएगी यदि कोई अलग से बात करना चाहेगा तो उसके लिए भी स्थान निर्धारित किए जाएंगे।
मीटिंग में तय किया गया कि देहरादून नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वैश्य समाज के सभी कक्षा 10 तथा 12 के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को दिनांक 21 जून 2026 को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष विनोद गोयल एम एस मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता उपाध्यक्ष मनोज गोयल, जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार संदीप गुप्ता प्रमोद गोयल,वंदना गोयल,अंजू अग्रवाल,सचिव आनंद मोहन कंसल,याशिका गुप्ता व,रुचि गुप्ता,रीना मित्तल,शिप्रा अग्रवाल, चारु गर्ग, रचित गर्ग अनुराधा गर्ग साधना मित्तल महेश शंकर देवेंद्र गोयल प्रदीप जैन विक्रांत सिंघल अवधेश सिंघल धन प्रकाश गोयल मुकुल गुप्ता संजीव गुप्ता अजयगढ़ गोपालगढ़ सुधीर अग्रवाल,अनु गोयल पृथ्वीनाथ मंदिर वाले संजय गर्ग आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल,सुंदर,सहज एवं सुव्यवस्थित संचालन जी एम एस मंडल के महासचिव संजय गर्ग ने किया।



