
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
राष्ट्रीय सावक मंच संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने सावक मंच के जिला उपाध्यक्ष विपिन सती के निवास पर कार्यकर्ताओं के विच आ
योजित हुई विचार गोष्ठी
राष्ट्रीय सावक मंच संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने सावक मंच के जिला उपाध्यक्ष विपिन सती के निवास पर कार्यकर्ताओं के बीच विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार चरस, स्मैक, गली मोहल्ले में बिक रही ( अवैध शराब ),जुआ, सट्टा, एवं वेश्यावृत्ति जैसे शर्मनाक, अपराध पौराणिक तीर्थनगरी की संस्कृति एवं गरिमा को कलंकित कर रहे हैं! उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार का संपूर्ण विश्व में अति विशिष्ट महत्व है! वर्तमान में शासन प्रशासन द्वारा 2027 में अर्ध कुंभ को भव्य एवं दिव्य कुंभ की भांति आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसलिए यह अति आवश्यक है की अर्धकुंभ से पूर्व प्रशासन द्वारा तीर्थनगरी में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर पूर्णतया अंकुश लगाया जाना चाहिए! उन्होंने कहा कि जिस तरह हरिद्वार में अवैध नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन तेजी से फैलते हुए युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है यह हरिद्वार के भविष्य एवं हमारी युवापीढ़ी के लिए अत्यंत ही दुखद एवं खतरनाक है ! उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही गंगा के घाटों एवं फुटपाथों पर नशा किए हुए नशेड़ी आपस में लड़ते हुए एवं यात्रियों के साथ लड़ते झगड़तै दिखाई देते हैं ! गंगा के किनारे प्लेटफार्म पर शाम ढलते ही भिखारी एवं नशेड़ियों का कब्जा हो जाता है जिस कारण शाम के समय गंगा किनारे प्लेटफार्म पर इवनिंग वॉक पर जाने वाले स्थानीय निवासियों मैं भी भय व्याप्त रहता है! उन्होंने कहा कि हरिद्वार में संपूर्ण विश्व के तीर्थयात्री बड़ी श्रद्धा भक्ति से मां गंगा की पूजा अर्चना एवं स्नान हेतु आते है! परंतु यहां आने वाले तीर्थयात्री गंगा घाटों पर फैली अवस्थाएं एवं नशा किए हुए नशेड़ियों की दुर्दशा को देखकर हरिद्वार की क्या छवि लेकर वापस जाएंगे यह अत्यंत गंभीर एवं विचारणीय विषय है! उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार का पौराणिक ग्रंथों मैं विशेष वर्णन एवं उल्लेख मिलता है ! परंतु बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सामाजिक कोढ (नशा एवं वेश्यावृत्ति )नासूर बनकर पौराणिक तीर्थ नगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति एवं पवित्रता को नष्ट कर रहा है इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ! उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में चारों ओर सड़के गड्ढा युक्त खुदी पड़ी हुई है हरिद्वार का कारोबार चौपट हो चुका है हरिद्वार के व्यापारी त्रस्त है!
उन्होंने कहा कि पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार की धार्मिक संस्कृति, पवित्रता, एवं गरिमा की रक्षा के लिए अति शीघ्र राष्ट्रीय सावक मंच एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के कार्यकर्ता घर घर जन जागरण अभियान चलाएंगे ! इस अवसर पर विशाल यादव, विपिन सती, विनोद जैन रविंद्र चौधरी, शिवम कौशिक, रामकुमार शर्मा, चंद्रशेखर कौशिक, नंदकिशोर, पीयूष कौशिक, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे!







