
अयोध्या
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी सोनी बानो पत्नी मोहम्मद मोसिम 9 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थीं, जिससे परिजन काफी परेशान थे। परिजनों द्वारा 10 मई को कोतवाली रुदौली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर महिला की तलाश की गुहार लगाई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह व हमराही अभिषेक कुमार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर महिला को सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद महिला नाराज होकर अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थीं। महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने रुदौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।













