A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राम प्रकाश गुप्ता के पौत्र के गृह प्रवेश में पहुंची हंस्तियां

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवकांत महाराज, एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी हुये शामिल

*पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता के पौत्र के गृह प्रवेश में शामिल हुये कैबिनेट मंत्री, सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं अंतर्राष्ट्रीय कथवाचक समेत अन्य हंस्तियाँ*

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य्मंत्री राम प्रकाश गुप्ता जी के पौत्र का गृह प्रवेश किदवई नगर एच ब्लॉक में विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। प्रीति भोज एवं भजन संध्या का कार्यक्रम घर के सामने रामलीला ग्राउंड में हुआ।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक शिवकांत महारज जी एवं भजन गायक हेमंत बृजवासी शामिल हुये। भजन गायक हेमंत बृजवासी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी उन्होंने अपने भजनों से ऐसा समां बंधा कि आये हुये सभी अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी ने शुभकामनायें प्रेषित की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता के सुपौत्र शरद गुप्ता, आशीष गुप्ता, रुचिका गुप्ता, सरोज, रचना गुप्ता एवं पारिवारिक सदस्यगणों के साथ अन्य लोग मौजूद रहें।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!