
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा मालथौन में 12 मई दिन मंगलवार को विशेष जनसुनवाई का आयोजन एसडीएम कार्यालय मालथौन में प्रात: 11:00 बजे से किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणजन अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की जाएगी। मौके पर ही संबंधित विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को गंभीरता से लिया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तुरंत प्रदान किया जाए। इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही उनकी शिकायतों का समाधान हो सकेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मालथौन क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस विशेष जनसुनवाई में अधिक से अधिक उपस्थित होकर जनसुनवाई का लाभ लें।







