A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक को किया संबोधित

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट : बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

महाराजगंज 17 मई । जब देश में विदेशी आक्रांताओं से विश्वास किया गया, मंदिर ध्वस्त किये जा रहे थे, तब अहिल्याबाई ने बिना भय के, बिना किसी राजनीतिक समर्थन के, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया था, आज हमें उनके जीवन से सदप्रेरणा लेकर देश और सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए संपूर्ण मनोयोग से समर्पित होना चाहिए। उक्त बाते भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। रानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होलकर की दूरदर्शिता, साहस, न्यायप्रियता और सामाजिक सुधारों ने उन्हें इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है। वह आज भी प्रेरणा स्रोत है और अपने जीवन से हमें न्याय, धर्म और सामाजिक सुधारों की प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। हम अपने उद्देश्य को लेकर समाज में नैतिकता और नारीवादी संप्रदाय और राष्ट्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले काम करने वाली महारानी के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के लिए जीवन समर्पित कर दिया।31 मई 1725को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गांव में जन्मी अहिल्याबाई के 30 वर्ष के जीवन काल को सुशासन,न्यायप्रियता,सामाजिक समरसता,धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है।उन्होंने कहा कि ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के शौर्य, न्याय, सेवा, त्याग, बलिदान को एक-एक गांव, शहर, गली, मुहल्लों में एक-एक व्यक्ति के मस्तिष्क तक दृढ़ संकल्प का काम करना है। ताकि लोग आपकी प्रेरणा लेकर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़े। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होलकर केशौर्य ,न्याय ,सेवाब,त्याग ,बलिदान को जन जन के मस्तिष्क तक दृढ़ संकल्प के साथ पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 21मई से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान को लेकर आज यह बैठक हो रही है। अभियान की जिले टीम बना दी गई है। सभी को जिम्मेदारी दी गई है। मैराथन दौड़, महिला सशक्तिकरण के कार्य, स्वच्छता जैसे तमाम अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक जिले के महामंत्री बबलू यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राकेश मधेशिया, वेद शुक्ला, धीरू सिंह, , संतोष जायसवाल, राकेश जायसवाल, सतीश मधेशिया , जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,संतोष सिंह, रामाज्ञा निषाद, दुर्गा अग्रहरी, जितेंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, बबलू यादव, प्रदीप सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, वंदना त्रिपाठी, कमलेश जायसवाल , विजय गौड़, अशोक पटेल, हेमंत गुप्ता, टाइगर तिवारी ,गौतम चौधरी, सहित तमाम मंडल अध्यक्ष ,जिले पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!