A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

भारत सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर लगाया प्रतिबंध

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने सोमवार 28 अप्रैल को पाकिस्तानी 16 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी अनुसार डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्युज पाकिस्तानी चैनल शामिल हैं। भारत सरकार के अनुसार ये पाकिस्तानी चैनल्स भारत और उनके सुरक्षा एजेंसियों के प्रति भ्रामक झूठे खबरें चला रहें हैं जिस कारण से भारत सरकार ने इन पर प्रतिबंध लगाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत सरकार ने यह प्रतिबंधात्मक कार्यवाही गृहमंत्रालय की रिकमंडेशन के बाद की है। आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी एक विशेष सत्र बुलाया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव की बैसरन घाटी में आतंकवादियों 26 पर्यटकों की निर्दयता पूर्वक गोलीमारकर हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर में अबतक 10 आतंकियों के घरों को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया है। एनआई इस आतंकी हमले की जांच कर रही है। गृहमंत्रालय की सिफारिश के बाद भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। इन चैनलों पर भारत और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!