A2Z सभी खबर सभी जिले की

मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को 12-12 लाख रुपए की सहायता राशि जारी

मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को 12-12 लाख रुपए की सहायता राशि जारी

जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे धरने का केंद्र बिंदु राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की घटना है। जुलाई 2025 में स्कूल की छत गिरने से कई मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को सरकार ने मुआवजे के रूप में नकद राशि के बजाय 5-5 बकरियां दीं, जिसे परिवारों ने अपमानजनक और अपर्याप्त माना। इसी विरोध में, पीड़ित परिवारों ने बकरियों को लेकर जयपुर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है। उनका मुख्य मांग है: उचित आर्थिक मुआवजा (कम से कम 1 करोड़ रुपये प्रति परिवार), दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, और बच्चों के भविष्य के लिए न्याय। हालांकि सरकार के सलाहकारो के अनुसारग्राम पिपलोदी झालावाड़ में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पश्चात राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई राहत एवं मुआवज़ा का संक्षिप्त विवरण
ग्राम पिपलोदी में राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 1करोड 85 लाख रुपये के विकास कार्य प्रारंभ किए गए है
> 1 करोड़ 50लाख पिपलोदी विद्यालय भवन पुनर्निर्माण हेतु
> 11 लाख पिपलोदी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु
> 24 लाख पेयजल टंकी निर्माण एवं ट्यूबेल हेतु खुरंजा रोड निर्माण जिला परिषद से

> प्रत्येक मृतक विद्यार्थी के परिजन को 13:00 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है

> प्रत्येक गंभीर घायल विद्यार्थी एवं परिजनों को 1लाख 36 हज़ार रुपये की सहायता प्रदान की गई है (कुल 11 विद्यार्थी)

> प्रत्येक साधारण घायल विद्यार्थी को 75400रुपये की सहायता प्रदान की गई है (कुल 10 विद्यार्थी )

> प्रत्येक मृतक विद्यार्थी के परिजन को संविदा के माध्यम से चिकित्सा विभाग में नौकरी प्रदान की गई है

> 11 परिवारों को नि शुल्क घरेलु कनेक्शन गैस कनेक्शन दिया गया है

> इसके अलावा सभी परिवारों को एक कैटल शैड,शिक्षण सामग्री,स्कूल बैग,खिलौने एवं ट्रैक सूट भी दिए गए है

Back to top button
error: Content is protected !!