A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेघवाल समाज के 140प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

मेघवाल समाज के 140प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

वक्ताओं ने कहा- जो समाज से लेते हैं, उसे लौटाना भी जरुरी|देसूरी के डायलाना कलां ग्राम स्थित खेल मैदान में बुधवार को श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान के नवें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा और समाज सुधार से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। समारोह में 140 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें 21-21 प्रतिभाओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ दानदाताओं द्वारा विशेष धनराशि भी प्रदान की गई।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लेखक भंवर मेघवंशी ने कहा कि समाज से जो हम लेते हैं, उसे लौटाना अनिवार्य है। यदि हम ऐसा नहीं करते, तो हमारी स्थिति बंजर खेत की तरह हो जाएगी। उन्होंने युवाओं से असंभव को संभव करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि पेंशनर एवं पेंशन कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. देवराज ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। अब वे केवल दर्शक नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता और अतिथि की भूमिका निभा रही हैं।इंजीनियर राहुल मेघवाल ने कहा कि समाज का ईमान हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। बच्चों के हाथों में स्मार्टफोन के बजाय कलम होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि मांगीलाल भटनागर ने प्रतिभाओं को समाज का गौरव बताया और इन्हें प्रोत्साहन देने की अपील की।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के संरक्षक अचलाराम मेघवाल, अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा, सचिव भूराराम मोबारसा, कोषाध्यक्ष नेमाराम राठौड़ प्रमोद पाल जी मेघवाल,नारायण लाल तंवर,प्रकाश कुमार मोबारसा,ललितेश नारलाई ,सुरेश भाटी,खरता राम सोलंकी,रमेश भाटी, अशोक गेहलोत,रामलाल ,सोहन परिहार मेवी और अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।भवन निर्माण की घोषणा की समारोह में संस्थान के भूखंड पर नए भवन के लिए कमरों के निर्माण की घोषणाएं की गईं। साथ ही, अगले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विरमपुरा रेबारियान में करने की घोषणा की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!