A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मोट्रेट ट्राई साइकिल पाकर खुश हुए रामगोपाल, कहा अब जीवन यापन में होगी आसानी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*जिले के जैसीनगर में बसा छोटा सा गांव तोड़ा तरफदार। इस गांव के श्री राम गोपाल लंबे समय से पैरों की कमजोरी से जूझ रहे थे। चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। बाजार जाना, रिश्तेदारों से मिलना, एक स्थान से दूसरे स्थान जाना सब कुछ एक सपने जैसा लगता था। जीवन मानो थम सा गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी एक दिन राम गोपाल ने हिम्मत जुटाई और कलेक्टर संदीप जी आर की जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी फरियाद कलेक्टर को सुनाई। उन्होंने कहा साहब, मैं चल-फिर नहीं पाता। यदि बैटरी वाली ट्राईसाइकिल मिल जाए, तो मेरा जीवन फिर से चलने लगेगा। कलेक्टर ने बड़ी संवेदना और आत्मीयता से उनकी बात सुनी और बिना देरी किए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि राम गोपाल के आवेदन को प्राथमिकता से पूरा करें। कलेक्टर के निर्देश पर राम गोपाल के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कागजी कार्यवाही पूरी हुई और शीघ्र ही चमचमाती नई मोट्रेट ट्राई साइकिल राम गोपाल को मिल गई। मोट्रेट ट्राई साइकिल देखते ही उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।खुशी से झूमते हुए राम गोपाल ने कहा अब जीवन यापन में आसानी होगी। वे बताते हैं कि कलेक्टर की जनसुनवाई ने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी। मोट्रेट ट्राई साइकिल पाकर आज राम गोपाल खुश हैं। राम गोपाल कलेक्टर एवं शासन का हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि ऐसी जनसुनवाई और संवेदना हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यही कामना है। यह कहानी सिर्फ एक ट्राईसाइकिल की नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की है।

Back to top button
error: Content is protected !!