A2Z सभी खबर सभी जिले की

रोजगार से जोड़ने हेतु कौशल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन

फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार,17 मार्च 2026।परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है।

उन्होंने बताया कि जनपद को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों का कौशल पंजीकरण एवं प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत Solar PV Installer, Sampling Tailor, Assistant Baking Technician, Warehouse Associate, Commis, Retail Sales Executive, Guest Service Associate, General Duty Assistant, Emergency Care Assistant, Bartender, Fashion Designer सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सामान्य, एस०सी०, एस०टी०, अल्पसंख्यक वर्ग एवं दिव्यांगजनों के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु जनपद में एकदिवसीय कौशल पंजीकरण एवं चयन शिविरों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा—

  • 18 मार्च 2026 – रुड़की विकासखंड सभागार
  • 19 मार्च 2026 – लक्सर विकासखंड सभागार
  • 23 मार्च 2026 – बहादराबाद विकासखंड सभागार
  • 24 मार्च 2026 – भगवानपुर एवं खानपुर विकासखंड
  • 25 मार्च 2026 – नारसन विकासखंड सभागार

परियोजना निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक युवक-युवतियां इन शिविरों में प्रतिभाग कर सकें। साथ ही बी०एम०एम०यू० के माध्यम से स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी पहुंचाने पर भी विशेष बल दिया गया है।

उन्होंने सभी पात्र युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इन शिविरों में प्रतिभाग कर योजना का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!