

लखीमपुर खीरी वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता
सिटीमार्ट के 60 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य लकी ड्रा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन सिटी मार्ट के संचालक श्री राजू अग्रवाल जी द्वारा किया गया ।
लखीमपुर खीरी के गल्ला मंडी स्थित सुभाष पार्क के निकट सिटी मार्ट के सामने सिटी मार्ट के 60 वर्ष पूर्ण होने पर सिटी मार्ट होली मिलन समारोह एवं लकी ड्रा का आयोजन किया गया ।नगर की प्रतिष्ठित व्यवसायिक संस्था सिटी मार्ट (एडीबी एंटरप्राइजेज) द्वारा अपनी 60 वर्षों की गौरवशाली व्यावसायिक यात्रा पूर्ण करने के उपलक्ष में दिनांक 14 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे गल्ला मंडी लखीमपुर में एक भव्य लकी ड्रा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया उल्लेखनीय की सन 1966 में स्वर्गीय श्री शिवदत्त अग्रवाल एवं स्वर्गीय श्री मदन मोहन अग्रवाल जी द्वारा अग्रवाल दाल भंडार के नाम से प्रारंभ की गई यह संस्था आज 60 वर्षों की निरंतर सेवा के उपरांत सिटी मार्ट के रूप में जहां एक ही छत के नीचे रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले समान उपलब्ध करा रही है एवं जिसकी शाखाएं लखीमपुर एवं गोला गोकर्णनाथ में अपनी सशक्त उपस्थित दर्ज कर चुकी है।
जोहर बाजार की गलियों से प्रारंभ हुई है यह यात्रा आज नगर के सर्वाधिक विश्वसनीय एवं लोकप्रिय परिवारिक स्टोर के रूप में स्थापित है।
दिनांक 14 मार्च 2026 को सिटी मार्ट के होली मिलन एवं लकी ड्रा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर के अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एवं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी, वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष श्री राजू अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतीत के रूप में श्री अरविंद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी ,श्री योगेश वर्मा जी सदर विधायक लखीमपुर खीरी, डॉ नरेंद्र सिंह जी जिला पंचायत प्रतिनिधि ,श्री वासुदेव मौर्य जी जिला प्रभारी, श्रीमती ईरा श्रीवास्तव जी ,नगर पालिका अध्यक्ष लखीमपुर खीरी श्री विजय कुमार शुक्ला उर्फ रिंकू शुक्ला जी नगर पालिका अध्यक्ष गोला गोकर्णनाथ ,श्री अविनाश जी जिला प्रचारक ,श्री पवन गुप्ता जी ब्लॉक प्रमुख ,श्री संदीप गुप्ता जी बरेली में लखनऊ मंडल अध्यक्ष वैश्य समाज उत्तर प्रदेश , श्री प्रमोद कुमार गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के साथ नगर के प्रमुख व्यापारी गण उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों को राजू अग्रवाल जी ने स्मृति चिन्ह देकर एवं पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया।
श्री राजू अग्रवाल जी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए आकर्षक झूले एवं रोमांचक घुड़ सवारी आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
आए हुए सभी अतिथियों एवं जनमानस के लिए कार्यक्रम के दौरान खानपान का उचित प्रबंध श्री राजू अग्रवाल जी द्वारा किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ में कुल 96 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार सैमसंग एल ई डी टीवी एक विजेता को मिला,एक विजेता को स्मार्ट वॉच 2 विजेताओं को सफारी ट्राली बैग 3 विजेताओं को टेबल फैन 30 विजेताओं को मिल्टन केसरोल, 30 विजेताओं को बाउल सेट, एवं 30 विजेताओं को साइड बैग देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संचालक श्री राजू अग्रवाल जी ने कहा कि सन् 1966 से आज तक लखीमपुर की जनता ने जो अपार स्नेह एवं विश्वास हम पर बनाए रखा है वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।यह समारोह हमारी और से आप सभी के प्रति कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रयास है।






