
लापता युवक की शव गंडक नदी से बरामद
विजयीपुर गोपालगंज
विजयीपुर थाना क्षेत्र के गंडक नदी में एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैला गई, स्थानीय लोगों के अनुसार यह युवक बीते 11 तारीख से लापता था काफी खोजबीन के बाद आज शनिवार को खनुआ नदी से शव को बरामद किया गया, मृतक युवक की पहचान नीलेश उर्फ विशाल सिंह 24 वर्षीय पिता राजेश सिंह के रूप में किया गया है, बताया जाता है कि युवक गांव के खनुआ नदी किनारे गया हुआ था खेत देखने के लिए और वापस नहीं आया परिजनों द्वारा सर्वत्र खोजबीन किया जा रहा था कि तभी लोगों ने नदी किनारे शव को देखा और परिजनों द्वारा पहचान किया गया और स्थानीय लोगों के द्वारा शव को नदी से बाहर निकला गया, सुचना पाकर पुलिस विजयीपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया,दो दिन से लापता युवक की शव पुरी तरह फुल चुकी थी एवं मक्खी से भरा हुआ था,कपड़े से लोगों द्वारा पहचान किया गया।












