A2Z सभी खबर सभी जिले की

लुधियाना..श्री हनुमान चालीसा पाठ की चौपाई से गूंजा एतिहासिक दरेसी मैदान

श्री हिंदू न्यायपीठ की तरफ से हुआ आयोजन

लुधियाना (पंजाब) सर्वेश राय

हज़ारों छात्रों ने किया श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय गुणगांन..

श्री हिन्दू

न्यायपीठ की तरफ से हुआ आयोजन..

लुधियाना….श्री हिन्दू न्यायपीठ की तरफ से 20वा राज्य स्तरीय श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ 15 नवम्बर दिन शनिवार को आयोजित हुआ, हज़ारों स्कूली बच्चों ने स्थानीय दरेसी ग्राउंड श्री रामलीला मैदान में संत समाज व धर्माचार्य के सानिध्य में संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ की चौपाइयों का गायन किया,
स्वामी दयानंद सरस्वती, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से स्वामी कपिला भारती,स्वामी अमिता भारती,स्वामी विश्वा भारती,स्वामी राजेश्वरी देवा,स्वामी लता जी, स्वामी सर्वानंद जी, स्वामी निष्काम भारती, गुरुदेव आनंद अत्री, भाई देविन्दर सूद, बाबा हुकुम चंद, धर्माचार्य पंडित अजय वशिष्ट, श्री संकट मोचन दरबार बाला जी मंदिर से सुनील भल्ला रोमि जी, पंडित राजन शर्मा, ज्योतिषाचार्य रहित मलिक,पंडित गगन पाठक ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया,
आर्य समाज मंदिर से योगराज शास्त्री जी के सानिध्य में विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर भाव विभोर किया, भजन गायक कुमार गौरव की तरफ से संगीतमय धुनों पर प्रस्तुत भजन श्री राम ना चले हनुमान के बिना,,,,पर उपस्थित जनसमुह ने राम का गुणगान किया, सनातन धर्म पर आधारित सवाल जवाब प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले बच्चे को पुरस्कार भेंट किया गया,
श्री हिन्दू न्यायपीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने 20वे सामुहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ की बधाई देते हुए कहा न्याय पीठ का येक मात्र उदेश्य बच्चों में सनातन धर्म के प्रति प्रेम भाव का संचार करना है,
इस दौरान उन्होंने बच्चों को माता पिता की सेवा देश धर्म के प्रति निष्ठा का संकल्प भी कराया, वही मानवता की दुष्मन व जान लेवा चाइना डोर (प्लास्टिक डोर )का प्रयोग ना करने का आह्वान भी बच्चों से किया, विधायक मदनलाल बग्गा, पूर्व विधायक राकेश पांडे,,पार्षद नीरज आहूजा बूटा, पार्षद अरुण शर्मा, पार्षद सुनील मौदगिल, पार्षद गुरप्रीत सिंह राजू, श्री रामलीला कमेटी दरेसी से दिनेश मरवाहा,कमल बस्सी, दुर्गा सेवक संघ से बलबीर गुप्ता, शिव सेना हिन्दुस्तान से कृष्ण शर्मा, संजीव देम,आरडी पुरी, शिव सेना पंजाब से राजीव टंडन, संदीप थापर गौरा, भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, भाजपा नेता जीवन गुप्ता, राकेश कपूर, प्रवीण बंसल, राजीव कतना,गुरदीप सिंह गोशा,विपन बिनायक, जगमोहन शर्मा, शुभम अरोरा, अंकित बत्रा सहित राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में श्री हिन्दू न्यायपीठ की तरफ से सनातन संस्कृति से बच्चों को जोड़ने की प्रसंशा की,
हिन्दू न्यायपीठ के सदस्य अश्विनी कत्याल, भुपिन्द बनेगा,,राजेश शर्मा, जगदीश रिंकू, जतिंदर तनेजा,योगेश धीमान, मानिक डंग,अभिषेक शर्मा, दीपक अवस्थि ने हनुमान चालीसा के पाठ को सफल आयोजन में सहयोग करने वाली शख्सियतों व गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया,,

Back to top button
error: Content is protected !!