A2Z सभी खबर सभी जिले की

वंदे भारत विशेष रिपोर्ट — आभास शर्मा (संपादक) बलौदाबाजार | थाना गिधौरी | 30 नवम्बर 2025

ग्राम कुम्हारी में जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार?? जिसमे एक आरोपी महिला

ग्राम कुम्हारी में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में थाना गिधौरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रार्थी और उसके भाई पर लोहे की गैती, लाठी व डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई थीं तथा जान से मारने की धमकियाँ दी थीं।

घटना ऐसे हुई…

प्रार्थी प्रमोद कुमार कैवर्त ने थाना गिधौरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 नवम्बर 2025 को शाम लगभग 6:30 बजे उसका भाई घर के बाहर खड़ा था, तभी पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर आरोपियों ने पहले अश्लील गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने हत्या की नीयत से लोहे की गैती, लाठी और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुँचे प्रार्थी प्रमोद कैवर्त को भी आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाई और जान से मारने की धमकी दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 253/2025, धारा 296, 115, 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना गिधौरी पुलिस ने तुरंत जांच टीम गठित की।
जांच के दौरान आहत, प्रार्थी तथा घटना स्थल पर मौजूद ग्रामवासियों के विस्तृत बयान लिए गए। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पुराने पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने प्रार्थी और उसके भाई पर हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

थाना पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 30 नवम्बर 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —

1. चिंतामणि केंवट, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना गिधौरी

2. दुवारा केंवट, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना गिधौरी

Back to top button
error: Content is protected !!