A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराचट्टी थाना क्षेत्र मे अबैध कोयला भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कारबाई l

जिला – गया |
दिनांक – रात्रि 24.3.2026 से 25.03.2026 तक

विषय: बाराचट्टी थाना क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

– कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.03.2026 की रात्रि में जिला पदाधिकारी, गया के निर्देशानुसार खनन विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बाराचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम चेटिया एवं भलूआ में अवैध कोयला भंडारण स्थलों पर छापेमारी/जांच की गई।

– अवैध कोयला भंडारण का खुलासा
जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला पाया गया। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध कागजात/परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं किया गया।

-जब्त कोयला
लगभग 13,500 घनफीट लगभग

-वाहन एवं मशीनरी की जब्ती
05 हाइवा/लोडर मशीनें जब्त
07 ट्रक/ट्रेलर बरामद
अन्य वाहन (ट्रैक्टर आदि) की जप्ती

– वाहन चालक कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए।
स्थलों पर लगे बैनरों/सूचनाओं के आधार पर सभी संलिप्त अवैध भंडारणकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई

-25.3.2026 को देर रात्रि तक चले विशेष अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए लगभग 1.5 करोड़( एक करोड़ पचास लाख) की दंड अभिरोपित की गई है।

-लागू विधिक प्रावधान
प्रकरण में निम्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गयी:
MMDR Act, 1957 की धारा 4(1), 4(1A), 21
बिहार खनिज नियमावली, 2024 का नियम 56,
भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराएं

-प्रशासन की प्रतिबद्धता
जिला प्रशासन अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!