A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

शहर की स्वच्छता को गौर करने निगम आयुक्त का सुबह सुबह भ्रमण कर देखा हकीकत

साफाई व्यवस्था में लापरवाही की भरपूर उपलब्धता पाये जाने पर बार्ड दरोगा कु दिया निलंबन का आदेश

 

कटनी

नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लक्ष्य के साथ नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने के उद्देश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार स्वयं सुबह तड़के सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में लोक अदालत से फुर्सत होते ही निगमायुक्त ने सोमवार को प्रातः 6 बजे बिलैया तलैया सब्जी मंडी, गोल बाजार, सुभाष चौक सहित नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों और मुख्य मार्गों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, हाजिरी प्रक्रिया तथा निर्धारित ड्रेस में कार्य करने की व्यवस्था की भी जानकारी ली और सभी कर्मचारियों को अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान बिलैया तलैया सब्जी मंडी एवं गोल बाजार क्षेत्र की गलियों में पैदल भ्रमण करते हुए जब सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई, तो निगमायुक्त ने संबंधित क्षेत्रीय वार्ड दरोगा पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन

बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षकों और वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सुबह-शाम भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित करें और उन पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बाजार क्षेत्रों में सुगम और सुरक्षित आवागमन बनाए रखने के लिए निगमायुक्त ने हांका गैंग के माध्यम से घुमंतू मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सफाई व्यवस्था के बारे में उनकी राय और सुझाव भी लिए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि दुकानों और घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न फेकें, बल्कि नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही दें। साथ ही सब्जी मंडी के व्यवसायियों को भी निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने की समझाइश दी। निगमायुक्त ने नागरिकों को स्वच्छता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम द्वारा शीघ्र ही कंट्रोल रूम स्थापित कर टोल फ्री नंबर भी जारी किए जाने की जानकारी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, प्रभारी हेड दरोगा तेजभान सिंह, अतुल गुप्ता सहित संबंधित क्षेत्रीय वार्ड दरोगा उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

 

Back to top button
error: Content is protected !!