
शाम श्री मायली माताजी के नाम विशाल भव्य जागरण 25 मार्च को


एक शाम श्री मायली माताजी वेरा अजीरावा जोजावर ( पाली)पर एक विशाल भजन संन्ध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन शाम 6 बजे से चैत्र सुदी सातम को और चैत्र सुदी आठम यानी होम अस्टमी को सुबह 6 बजे से मायली माताजी स्थान.वेरा अजिरावा पर हवन यज्ञ जोजावर जिला पाली राजस्थान पर श्री मायली माताजी उपासक दाता श्री रतनरिहजी के सानीध्य में होगा
एक बजे माताजी की महाआरती होगी महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार द्वारा माताजी को भोग चढाया जायेगा और स्थान पर आने वाले सभी श्रध्दालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन होगा जिसमे 36 कुम के लोग भाग लेते हैं और. हजारो लोग माताजी के दर्शन के लिए अनेक राज्यों से परीवार सहीत आते हैं और माताजी के यहाँ अर्जी लगाते हैं
जिनकी माताजी के आर्शीवाद से मनोकामना पूरी होती है।
यहां की एक विशेष बात यह है कि इस स्थान पर एक रुपया भी नहीं चढ़ाया जाता है आपकी इच्छा के अनुसार आपके हाथ से नारीयल और फुल माला चढा सकते है। इस स्थान पर मन्दिर के बाजू एक बढ़ा बोर्ड लगाया गया है जिसमें स्पष्ट रुपसे लिखा गया है इस स्थान पर एक रुपया भी किसी ने चढाया तो उसे भगा दिया जायेगा। हर वर्ष भी भाँती अनेक भामाशाह मिलकर अपनी
इच्छा अनुसार इस स्थान पर आयोजन को सफल बनाने के पूरा सहयोग करते हैं और आने वाले वर्ष के लिए इस वर्ष भामाशाह का नाम अगले वर्ष कौन किया करेगा उसकी पूरी रूप रेखा बनाई जाती है। (हंसाराम आगलेचा मरुधर कोलपुरा वर्तमान में हैदराबाद तेलंगाना)ने दी