A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

समय पर स्कूल आने के लिए 86 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण

समय पर स्कूल आने के लिए 86 विद्यार्थियों को साइकिलें दी

बांगरदा(खरगोन ) विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के 86 विद्यार्थियों को विधायक सचिन बिरला ने साइकिलें प्रदान कीं। प्रदेश शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत विधायक ने शासकीय हाई स्कूल खंगवाड़ा में 21,शासकीय हाई स्कूल कोटल्याखेड़ी में 27 एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरदा में 38 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं।साइकिल वितरण योजना से वंचित शासकीय स्कूल अंजरूद की 5 छात्राओं को विधायक ने स्वेच्छानुदान से साइकिलें प्रदान करने, छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण तथा कोटल्याखेड़ी की स्कूल में एलईडी टीवी प्रदान करने की घोषणा की। विधायक ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अध्ययन सुविधाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। विधायक ने कहा कि प्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यार्जन में सहायता हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है।साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत प्रदान करना है। साइकिल वितरण के दौरान जगदीश सरपंच,रमेश सरपंच,सरपंच महेश मालाकार,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन यादव,नरेंद्रसिंह पंवार,मंगल पंवार,चट्टानसिंह पंवार,विनोद जायसवाल,उप सरपंच सुरेश मालाकार,अर्जुन गौड़,ताराचंद छलोत्रा, जय करोड़ा,सुरेंद्रसिंह पंवार,अश्विन खेड़े,राकेश बिरला,देवेंद्रसिंह पंवार,बलिराम खोदरिया,हरिओम पंवार,जगदीश सोलंकी,लखन बिरला,रामेश्वर सोनी,बंटी पंवार,कृष्णा यादव,ललित मालाकार,नंदकिशोर
मालाकार तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षिकगण उपस्थित थे।

:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

Back to top button
error: Content is protected !!