A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे ठेकेदार, विभागीय अधिकारी मौन

तीतरों (सहारनपुर)

सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे ठेकेदार, विभागीय अधिकारी मौन

सच बोल संवाददाता जीशान खान

तीतरों (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित देश व प्रदेश में हर घर शुद्ध पेयजल पहुचाने वाली योजना को ठेकेदार अपनी ओर से पलीता लगाने में कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ रहे है। मामला तीतरों देहात के ग्राम पापड़ी का है। जहां जल जीवन मिशन योजना को ठेकेदार पलीता लगा रहे हैं। दस ग्यारह माह से जल जीवन मिशन योजना अधर में लटकी हुई है। बताते चलें कि तीतरों देहात के ग्राम पापड़ी में दस ग्यारह माह पूर्व टंकी निर्माण कार्य तो शुरू हुआ, गांव की कुछ गलियों में पानी के पाईप भी बिछे, लेकिन टंकी निर्माण कार्य पूर्ण ना हो सका और ना ही गांव आसफगढ़ में खुदी पड़ी सड़को को अभी तक पक्का कराया गया। गांव आसफगढ़ में खुदी पड़ी सड़के बारिश होने पर आमजन के लिए जी का जंजाल बन जाती है। जिसे लेकर ग्रामीणों में ठेकेदार के प्रति नाराजगी बनी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!